फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: बाइक से गिरी महिला को स्कॉर्पियो ने रौंदा, मौत; मायके से ससुराल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

Sun, 07 Dec 2025 05:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही में हादसे में महिला की माैत की जानकारी मिलते ही माैके पर गोपीगंज कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही-ज्ञानपुर मार्ग पर नगर के पटेल नगर के पास रविवार को शंभुपुर गांव निवासी राजेश पाल की पत्नी जायत्री देवी (40) की बाइक से गिरकर स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपने भतीजे के साथ मायके अमिलौरी से ससुराल जा रही थी। इस बीच गड्ढे के पास अचानक ब्रेक लगाते ही वह बाइक से गिर गई और पीछे से आ रही स्कॉर्पियो उसके गले पर चढ़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के शंभुपुर गांव निवासी राजेश पाल की पत्नी जायत्री देवी (40) अपने मायके अमिलौरी गांव आई थी। जहां से वे अपने भतीजे शिवम को लेकर ज्ञानपुर ऑटो पकड़ने आ रही थी। इस बीच, पटेल नगर के पास एक बाइक सवार ने ओवरटेक मारा। ब्रेक मारने से गड्ढे में आने से पीछे बैठी जायत्री बाइक से नीचे गिर गई। 

भदोही से ज्ञानपुर की तरफ आ रही एक स्कॉर्पियो महिला के पेट और गर्दन पर चढ़ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डॉ. मुन्नालाल ने बताया कि महिला गंभीर अवस्था में लगाई गई थी। उसका ऑक्सीजन और पल्स कम होता गया। कुछ देर बार उसकी मौत हो गई। भतीजे शिवम ने बताया कि बुआ के दो लड़के व दो लकड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत, कोतवाली प्रभारी विश्वज्योति राय ने बताया कि पटेल नगर के पास एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें