फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोइरौना थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में मंगलवार की सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से शीला यादव (46) पत्नी डॉ. धर्मराज यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन

दूध का डिब्बा उतारते समय बिजली का तार हाथ में लग गया। इससे वे गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन प्रयागराज के बरौत में एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि शीला ने मड़हे में एक डिब्बे में दूध रखा था। दूध एक खूंटी पर था। शीला दूध का डिब्बा उतार रही थीं कि उसी दौरान पास में लगा बिजली का तार उनके हाथ से छू गया। झटका लगने से वे तार समेत बगल में चल रहे फर्राटा पंखे पर गिर गईं। आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो देखा कि वे बिजली की चपेट में आ गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उन्हें बरौत के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंतिम संस्कार गंगा घाट पर किया गया। शीला की चार बेटियां और एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटे और एक बेटी की अभी शादी नहीं हुई है। कोईरौना थाना प्रभारी मनीष द्विवेदी का कहना है कि ऐसी किसी भी घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें