फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: व्यापारियों ने एकमा अध्यक्ष से मुलाकात कर की चर्चा

विज्ञापन
नए एकमाध्यक्ष उमेश गुप्ता को बधाई देने पहुंचे उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्रोत- स्व
विज्ञापन
ऑल इंडिया कार्पेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) के नए अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता का उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को स्वागत किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनके प्रतिष्ठान में मिलकर उनसे विभिन्न मसलों पर चर्चा की। इस दौरान व्यापार मंडल ने एकमा को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पदाधिकारियों ने बताया कि एकमा कालीन उत्पादकों और निर्यातकों की महत्वपूर्ण संस्था है। इस संस्था के कारण भदोही जनपद का नाम पूरे विश्व में रोशन होता है। पदाधिकारियों ने एकमा के अध्यक्ष से आग्रह किया कि वे व्यापार मंडल को अपने से अलग न समझें। उन्होंने उमेश कुमार गुप्ता को परस्पर सहयोग का भरोसा दिलाया। व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया कि यदि एकमा को उनके सहयोग की आवश्यकता पड़ी तो वे तैयार रहेंगे। इस मौके पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल जिला भदोही के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, भदोही नगर अध्यक्ष कमलेश जायसवाल, राजेश जैन, सौरभ चौरसिया, राहुल गुप्ता, जयप्रकाश चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें