औराई थाना क्षेत्र के उगापुर बाजार में शनिवार को हुए सड़क हादसे में पान कुमारी (60) निवासी अमवांखुर्द, चौरी की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पति सर्वजीत पाठक ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पत्नी पान कुमारी को बाइक से खमरिया दवा दिलाने जा रहे थे। बाजार पहुंचने पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे दोनों बाइक समेत गिर पड़े। ट्रक के धक्के से गिर कर घायल हुई पान कुमारी को चोट अधिक लगने पर जब तक इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता, उनकी मौके पर मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। भीड़ का लाभ उठाकर चालक भागने में सफल रहा।