फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के तीन मुकदमों में गवाह तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। फर्जी लेटरपैड, सरकारी जमीन पर कब्जे और जालसाजी के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र सोमवार को एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चली सुनवाई के बाद छह और 13 जुलाई को मुकदमों से जुड़े गवाहों को तलब किया गया। मंगलवार को पूर्व विधायक गैंगस्टर के मामले में कोर्ट में पेश होंगे।
विज्ञापन

अगस्त 2020 में रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके कुनबे पर संपत्ति हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में मध्य प्रदेश के आगर से पुलिस ने पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया था। उसके बाद धमकी देने, सामूहिक दुष्कर्म, फर्जी लैटरपैड, जालसाजी, गैंगस्टर सहित दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हुए। पूर्व विधायक आगरा जेल में निरुद्ध हैं। सोमवार को एमपीएमएलए कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व विधायक पेश हुए। यहां दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के बीच बहस चली। कोर्ट ने तीनों मुकदमों में गवाहों को छह और 13 जुलाई को तलब किया है। अधिवक्ता हंसाराम शुक्ला, आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व विधायक 14 जून को गैंगस्टर के मामले में कोर्ट में पेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें