फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमार घर कइसे चली... :' पति की लाश से लिपटकर रोई पत्नी, बच्चे बिलख पड़े; मजदूर पर गिर गई थी मकान की दीवार

Fri, 27 Jun 2025 06:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के बौरीबोझ गांव में हुई दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही माैके पर दुर्गागंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
रमेश प्रजापति की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhadohi News: भदोही के दुर्गागंज थानाक्षेत्र के बौरीबोझ गांव में शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से काम कर रहे राजमिस्त्री रमेश प्रजापति (45) निवासी बीरापुर की मौत हो गई। घटना से गांव में खलबली मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बौरीबोझ गांव निवासी फुर्ती लाल बिंद के मकान का काम चल रहा थहै। रमेश प्रजापति ने मजदूरों के साथ वहां काम लगाया था। शुक्रवार को वह एक कमरे में टांड़ बना रहा था। उसी दौरान दीवार समेत टांड़ रमेश के ऊपर ही गिर गया। इससे वह उसमें दब गया।

तेज आवाज होने से आसपास के लोग जुट गए। मलबे को हटाकर रमेश को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांस टूट चुकी थी। खबर मिलने पर परिजन भी मौके पर आए और चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रमेश की लाश से उसकी पत्नी लिपटकर बिलख रही थी। बार-बार कह रही थी कि अब हमार घर कइसे चली। बच्चे भी रो रहे थे।
विज्ञापन


रमेश को तीन बेटी और एक बेटा है। अभी सभी नाबालिग हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गयासुद्दीन ने पहुंच कर परिजनों को ढाढ़स बंधाया। जिला प्रशासन से सहायता की मांग की गई है। प्रभारी निरीक्षक लव सिंह ने कहा कि दीवार गिरने से राजमिस्त्री दब गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें