मिनी नलकूप का उद्घाटन करते पालिकाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता। संवाद
गोपीगंज। नगर के वार्ड नंबर 22 मिर्जापुर रोड पर गोपपुर के समीप 5.40 लाख रुपये की लागत से लगाए गए मिनी नलकूप का शनिवार को पालिकाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने उद्घाटन किया। वार्ड में काफी समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने मिनी नलकूप का शुभारंभ किया।
नगर के वार्ड नंबर 22 गोपपुर के वार्ड वासी पिछले 10 साल से पेयजल की समुचित व्यवस्था की मांग कर रहे थे। वार्ड की करीब छह हजार की आबादी पेयजल की समस्या से परेशान थी। इसको लेकर बीते बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव बनाया गया था। जहां स्वीकृति मिलने के बाद इसे लगवाया गया। शनिवार को 5.40 लाख की लागत से पालिकाध्यक्ष ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी नगर में विकास के कई कार्य करोड़ों रुपये की लागत से कराए जाएंगे। लोकगीत गायक राजेश परदेशी ने भजन व गीत गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान वार्ड सभासद मोहित कुमार, अमित यादव, दिल बाहर, रवि पांडेय, संजय साहू, प्रमोद सिंह, सुरेश बघेल आदि रहे।