फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित 18 अधिकारियों को अल्टीमेटम

विज्ञापन
सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर में प्रशिक्षण में पीठासीन अफसरों को ईवीएम की जानकारी देते मास्टर ट्रेन - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
सेंट थॉमस स्कूल में चल रहे चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित मिलने वाले 18 अधिकारियों को उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने चेतावनी दी है। कहा है कि अगर वे चार फरवरी को प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण स्थल सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर का निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि मॉकपोल कराने के बाद कंट्रोल यूनिट को क्लीयर अवश्य करें। वीवीपैट के ड्राप बाक्स में गिरी मॉकपाल की पर्ची को निकाल कर उसके पीछे मुहर लगाकर इसे काले लिफाफे में सील करेंगे।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में राजीव श्रीवास्तव, जयशंकर पांडेय, लालचंद्र मिश्र, विनोद कुमार, जकरिया अली, प्रवेश कुमार, परितोष प्रताप सिंह जबकि दूसरी पाली में सौरभ कुमार यादव, अमित कुमार सिंह, अरुजेश नारायण सिंह, नीतिश कुमार, अमित कुमार, वीरेंद्र पाल, चेतन मिश्रा, सुरेंद्र कुमार यादव सहित कुल 18 लोग अनुपस्थित रहे। चार फरवरी को प्रशिक्षण में नहीं आए तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें