काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास विभाग में मंगलवार को इतिहास परिषद का गठन किया गया। संचालक डॉ. मनोज सिंह यादव, सह संचालक डॉ. चंद्रभान यादव, निदेशक डॉ. बालकेश्वर ने परिषद का अध्यक्ष प्रतीक्षा पांडेय को मनोनीत किया।
परिषद में उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, सचिव आदर्श तिवारी, संयुक्त सचिव विशाल तिवारी बने। कक्षा प्रतिनिधि के रूप में एमए तृतीय सेमेस्टर में रेशमा यादव, एमए प्रथम सेमेस्टर में सत्येंद्र कुमार, बीए प्रथम में विकास प्रजापति, द्वितीय में पूजा यादव और तृतीय वर्ष में प्रीती मौर्य बनाई गईं। विभाग प्रभारी डॉ. कामिनी वर्मा ने पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाया।