फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कआर्डर के चार माह बाद भी नहीं शुरू हो सका निर्माण कार्य

Sat, 31 Oct 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 मार्ग के दोनों ओर अंडर ग्राउंड नाला निर्माण का वर्कआर्डर जारी हुए चार माह बीत जाने के बाद भी ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया है। ठेकेदार का कहना है कि मिनी सदन में सभासदों की गुटबाजी के चलते काम शुरू करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
विज्ञापन



दरोपुर - शहाबाबाद मार्ग मथुरापुर बाईपास मार्ग को शहर से जोड़ने वाला अहम रास्ता है। नईबाजार से भारी संख्या में लोग इस मार्ग से आते जाते हैं लेकिन दुर्दशा के चलते लोगों को भारी दुश्वारी का सामना हो रहा है।

 लेकिन यह मार्ग जितना महत्वपूर्ण है उतना ही उपेक्षित भी। उपेक्षा का आलम यह है कि जलनिकासी के अभाव में पूरा मार्ग ही नाले का रूप ले चुका है।

 यह दशा महीनों से है। जिस पर स्कूली बच्चे हो यां छात्राएं, पैदल चलने वाले हों या वाहन सवार सब को दिक्कत हो रही है। छोटे छोटे बच्चे पानी में गिर कर चोटिल हो रहे हैं। पालिकाध्यक्ष, महलका सिद्दीकी बताती हैं कि इस मार्ग के दोनों ओर 80 लाख रूपये की लागत अंडरग्राउंड नाला निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है. वर्कआर्डर भी जारी किए चार माह हो चुके हैं लेकिन ठेकेदार निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं कर रहा है।
विज्ञापन



ठेकेदार महेंद्र यादव जिसे वर्कआर्डर मिला है उनका कहना है कि बोर्ड में इन दिनों उठा पटक का दौर चल रहा है। सभासद दो गुटों में बंट गए हैं। इस मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव फेल कर चुके हैं। ऐसे में नाला निर्माण के बाद भुगतान होगा कि नहीं इसको लेकर उसे संशय है। परेशान हाल लोगों ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। लोगों ने कहा है कि यह मार्ग कब का बन जाना चाहिए था लेकिन विलंब होने से दिक्कतें बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें