फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडालों में विराजी अंबे मां, शुरू हुआ जगराता

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र में षष्ठी तिथि से लेकर नवमी तक मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है। प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही तीन दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हो गया है। जगह-जगह सजे मातारानी के दरबार में मत्था टेकने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार की शाम को महोत्सव को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल देखी गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की टीम लगातार चक्रमण करती रही। जगह-जगह देवी जागरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सुजातपुर स्थित दुर्गा पंडाल में ग्रामीणों द्वारा आयोजित देवी जागरण में भारी संख्या में लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। गायक राजेश परदेशी ने आईल नवरात्र सजल दरबार हो मईया...सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिए । इस मौके पर गोविंद पांडेय, लवकुश, आशु, छोटे तिवारी,दीपक, नागेंद, लल्ला लाल आदि लोग मौजूद रहे।
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, नगर के काली मोहाल में दुर्गा पूजा पंडाल पूरी तरह से सजकर तैयार हो गया है। मंगलवार से तीन दिवसीय मां दुर्गां की पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी। पिछले कई वर्षों से काली मोहाल में मां सिंह वाहिनी श्रृंगार समिति के नेतृत्व में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक हर वर्ष पंडाल अलग- अलग तरीके से ऐतिहासिक मंदिरों के मॉडल के रूप में बनवाते है। इस वर्स अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के तर्ज पर कारीगरों ने पूरे एक माह के मेहनत से पंडाल को तैयार किया है। सप्तमी तिथि पर पूजन अर्चन करके आम दर्शनार्थियों को दर्शन पूजन करने अवसर दिया जाएगा। इस क्रम में ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, चौरी, दुर्गगंज, अभोली, औराई आदि क्षेत्रों में मंगलवार से तीन दिवसीय पूजनोत्सव शुरू हो जाएगा। ज्ञानपुर शहर में हरिहरनाथ मंदिर, कुंवरगंज, पटेल नगर में पूजा पंडाल सजाया गया। सीतामंत्री, मोढ़, सुरियावां, दुर्गागंज, अभोली आदि स्थानों पर पूजा पंडालों में भीड़ उमड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोट - विनय यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें