फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में वृद्धा की मौत मामला: लेखपाल पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े ग्रामीण, घूस मांगने के कारण सदमे से गई जान

Thu, 23 Dec 2021 09:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के रेवड़ा परसपुर में महिला पचुआ देवी(65) की मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। गुरुवार को भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश प्रकाश पाल ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को ट्वीट कर हल्का लेखपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग भी की।

विज्ञापन


वृद्धा के पति प्रभुनाथ पाल ने बताया कि उनकी बहू जयकुमारी के नाम पर आवास के लिए धन आवंटित हुआ था। जिस पर वह भवन निर्माण करा रहे थे। 17 दिसंबर को हल्का लेखपाल ने मौके पर आकर किस्त दिलाने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। धमकी देकर चले गए कि धन नहीं देने पर किस्त रुकवा देंगे। मकान नहीं बनने देंगे।

प्रभुनाथपाल के अनुसार, वह तहसील भी गए और जमा पूंजी तीन हजार देकर चले आए, लेकिन लेखपाल तब भी नहीं माने और मौके पर आकर बारजा निर्माण के लिए लगे शटरिंग को गिरवा दिए थे। थक हारकर लेखपाल को घूस देने के लिए बुधवार को सुबह प्रभुनाथ आभूषण लेकर बेचने के लिए निकल रहे थे, तभी इसकी जानकारी हो जाने पर उनकी पत्नी बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

निजी अस्पताल लेकर गए तो मौत हो चुकी थी। इस मामले में कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह ने कहा कि  उनके पास पीड़ित की तरफ से ऐसी कोई शिकायत नहीं की गई है। शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है। यदि कोई शिकायत आती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम भदोही अश्वनी पांडेय का कहना है कि इस मामले की जांच के लिए तहसीलदार को निर्देश दिया गया है। हालांकि अभी तक की जांच में पता चला है कि वृद्धा की मौत ठंड लगने से हुई है। उन्होंने ठंड से मौत होने की आशंका जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें