फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने पकड़ी बिजली चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मरों के आए दिन फुंकने और ओवरलोड तथा बिजली चोरी को देखते हुए विभाग ने जांच अभियान शुरू किया है। सोमवार को चलाए गए अभियान में 12 लोगों की बिजली काटी गई तथा विद्युत चोरी में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को अभियान पीरखांपुर मोहल्ले में चलाया गया। दोपहर 1 बजे मोहल्ले में पहुंची विजिलेंस टीम ने बकाया वसूली की। लोगों के दरवाजे खटखटाकर मीटरों की जांच की गई। खंभे से आए केबिलों की जांच की गई कि कहीं मीटर बाइपास कर तो बिजली इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। जांच में एक दर्जन लोगों की बिजली काट दी गई। तीन लोग मीटर बाईपास कर बिजली उपयोग कर रहे थे। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
अभियान का हिस्सा रहे अवर अभियंता हरिशंकर कुशवाहा ने बताया आज 1.60 लाख रुपये वसूली भी गई। बताया अब प्रत्येक ट्रांसफार्मर कागज पर लोड तथा वास्तविक कितनी खपत हो रही है यह भी देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि गत दिनो पीरखांपुर का 250 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था जो दो दिन पूर्व बदला गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर पर कनेक्शनों के सापेक्ष लोड अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें