पाली। बिजली चोरी के खिलाफ विभागीय अभियान लगातार जारी है। बुधवार को महजूदा बाजार में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने छापा मारा। इस दौरान बिजली बिल बकाया में 15 से अधिक का कनेक्शन काटा गया जबकि छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
एसडीओ सुनील कुमार यादव, एस आई मनोज कुमार राय, जेई संजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में महजूदा बाजार में सघन चेकिंग अभियान शुरू होने से खलबली मच गई। विद्युत कर्मियों को देखकर कटियामारी करने वाले कई लोग आनन-फानन में कटिया हटा लिए। एसडीओ ने बकाएदारों को कहा कि अविलंब बकाया जमा कर दें तभी कनेक्शन जोड़ा जाएगा। अगर दुबारा कनेक्शन जोड़ा जाएगा तो मुकदमा दर्ज होगा। इस मौके पर राजेश पटेल, महेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।