फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के नाम पर बीडीसी ठगी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद रमेशचंद्र बिंद के नाम पर अभोली ब्लॉक से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य और गंगारामपुर निवासी इंद्रभान कन्नौजिया ठगी के शिकार हो गए। उनके खाते से तीन बार में ठगों ने 21 हजार निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

तहरीर में बीडीसी ने आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व उसके मोबाइल पर किसी ने फोन किया कि मैं सांसद रमेशचंद्र बिंद बोल रहा हूं और 21 हजार रुपया खाते में भेजो, जिससे तुम्हारा काम हो जाएगा। मामला सांसद से जुड़े होने के कारण वह परेशान हो गया। पिछले दिनों जिले में आए सांसद से मिलकर कुछ काम कराने की बात हुई थी। जिसको लेकर वह आश्वस्त हो गया। जब उसने सांसद को फोन किया तो उन्होंने ऐसा कोई फोन न करने की बात कही। बुधवार को उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके एसबीआई शाखा अभोली से पप्पू पांडेय मोतीहारी-बिहार स्थित बैंक आफ बड़ौदा के एकाउंट में रुपया तीन बार में 21 हजार ट्रांसफर कर लिया गया है। इससे वह परेशान हो गया। एसबीआई बैंक अभोली में तैनात अधिकारियों से शिकायत करने पर हकीकत सामने आ सकी। वहीं दूसरी ओर सांसद रमेशचंद्र बिंद ने कहा कि न उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य को फोन किया है न पप्पू पांडेय को जानते हैं। मोबाइल नंबर को सर्विसलांस से जांच कराने के लिए सौंप दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव ने बताया कि तहरीर पर जांच शुरु कर दी गई है। जल्द ही जालसाज को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें