कौलापुर। भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 90वां जन्मदिन पर सांसद आदर्श गांव में बृहस्पतिवार को मनाया गया। अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अटल जी के छाया चित्र पर तिलक लगाकर किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय एक विचारधारा के पोषक रहे।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी वाजपेयी जी के विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे। उन्होने कहा कि पोखरण परमाणु विस्फोट के जरिए अटल जी ने भारत की ताकत को दुनिया को दिखलाया।
कार्यकर्ता अटल जी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र में सुशासन की स्थापना करें। पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने भारत का लोहा दुनिया में मनवाया।
कहा कि अटल जी की छत्रछाया में देश लगातार प्रगति कर रहा है। पूर्व लोकसभा प्रभारी शैलेंद्र दूबे टुन्ना ने कहा कि अटल जी ने राजनैतिक जीवन में कभी हार नहीं मानी।
उनके स्वभाव से विरोधी भी प्रशंसा करते हैं। भाजपा जिला महामंत्री श्रीनिवास चतुर्वेदी ने कहा कि दो दशक पूर्व अटल जी ने जो सपना देखा वह 2014 मे मोदी जी ने पूरा किया। इसके पूर्व भोजपुरी गायक घनश्याम शुक्ल ने गीतों के जरिए अटल जी के विचारों पर प्रकाश डाला।
सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने गरीबों को कंबल वितरित किया। इस मौके पर डा. आनंद मिश्रा, बाबूराम बिंद, घनश्याम मिश्र, हीरालाल पासवान, कन्हैयालाल मिश्रा, प्रदीप सिंह, छत्रपति सिंह, अखिलेश्वर प्रताप सिंह, श्यामसुंदर मिश्र, राम नारायण यादव, रामेश्वर उपाध्याय, डा. राकेश दूबे, रविशचंद्र पांडेय, सरयूनाथ शुक्ल, दीपेंद्र चतुर्वेदी, चंद्रशेखर पांडेय, विजयकांत पांडेय, अखिलेश पांडेय, शिवपूजन कन्नौजिया, विनय श्रीवास्तव, विजय मौर्य, डा. मेवालाल, कमलेश गौतम आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम सुंदर मिश्रा और संचालन नागेंद्र सिंह ने किया।