फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Civil Services: आईएएस बना भदोही का लाल शुभम, मिली 576 वीं रैंक, प्रतापगढ़ में चिकित्साधिकारी के पद पर है तैनाती

Tue, 04 Aug 2020 11:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
upsc - फोटो : file photo
विज्ञापन

भदोही जिले के एक और लाल ने कमाल कर दिया। ज्ञानपुर के शुभम मौर्या ने यूपीएससी की परीक्षा में 576वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस कामयाबी पर समूचे जिले में खुशी है। भदोही के पूर्व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी मौर्या के पुत्र शुभम शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उनकी नर्सरी से 12वीं तक की पढ़ाई गोपीगंज स्थित सेंट थॉमस स्कूल से हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने बातचीत में बताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग से स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक के पद पर उनका चयन हो गया था। पिछले तीन महीने से वह प्रतापगढ़ जिले के बेलखरनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधिकारी हैं। मगर सिविल सेवा में जाने की इच्छा हमेशा बनी रही। लिहाजा इसके लिए प्रयास जारी रखा।

बताया कि उन्होंने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। उनका साक्षात्कार 27 फरवरी को दिल्ली में हुआ था। वह अपनी सफलता में माता-पिता और गुरुजनों का खास सहयोग मानते हैं। शुभम की सफलता पर यहां उनके स्कूल सेंट थॉमस गोपीगंज में खुशी का माहौल रहा। गौरतलब है कि शुभम की मां डॉ. कल्पना मौर्या शिक्षिका रही हैं। उनका परिवार ज्ञानपुर जिला मुख्यालय से लगे जोरई गांव में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें