फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाल रोग विशेषज्ञ के न मिलने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। इससे जिम्मेदार अधिकारी भी अनभिज्ञ हैं। शनिवार को अस्पताल से बच्चों के डाक्टर नहीं है। इसे लेकर एक मरीज ने पर्ची काउंटर पर हंगामा मचाकर नाराजगी व्यक्त की। शनिवार को अस्पताल के आठ चिकित्सकों में एक साथ छह चिकित्सक गायब रहे। पूरी ओपीडी सेवा एक चिकित्सक व पैथोलॉजिस्ट के भरोसे संचालित होती रही।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के पास स्थित सौ शय्या अस्पताल में शनिवार को कांवल गांव से एक व्यक्ति अपने दो बच्चों को दिखाने आया। काउंटर से पर्ची कटाने के बाद पता चला कि बच्चों के डॉक्टर नहीं हैं। इसके बाद वह पर्ची काउंटर पर ही हंगामा करने लगा। उसने कहा कि चार किमी दूर से बच्चों को लेकर आया, समय बरबाद हुआ। चिकित्सक अस्पताल पर मिलते ही नहीं है।
शनिवार को आठ में छह चिकित्सक अस्पताल में नहीं थे। अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ भी ड्यूटी पर नहीं थे। अस्पताल में चिकित्साकर्मी मनमाने तरीके से काम करते हैं। शिकायतों के बाद कार्रवाई नहीं होती है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों को बार-बार ओपीडी में बैठने की हिदायत दी जाती है। अगर ऐसा नहीं हो रहा तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें