सुरियावां। मेढ़ी मैदान पर शनिवार को आजाद स्पोर्ट्स क्लब व कुरौना क्रिकेट क्लब औराई के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। मुख्य अतिथि जिला कोषागार ज्ञानपुर में कार्यरत मथुरा यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।
टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 216 रन बनाए। जिसमें अजीत साहू ने 60 और प्रियांशु यादवेश ने 49 रनों का योगदान किया। औराई की तरफ से गेंदबाजी में आर्यन ने 4 और अनुराग ने 2 विकेट लिए। जवाब में औराई की टीम 31वें ओवर में सभी विकेट 171 रन हीं बना सकी। इस तरह से आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने केसीसी औराई को 45 रनों से हरा दिया। औराई की टीम की तरफ से आरीफ ने 39 और अनुराग ने 30 रन बनाए। मुख्यअतिथि ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कहा कि आपकी खेल फिटनेस और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक शानदार तरीका है।