1889 बूथों पर मतदान खत्म होने पर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया। जिला पंचायत के 26, ग्राम प्रधान के 545, बीडीसी के 650 और ग्राम पंचायत सदस्य के 3350 सीटों के लिए मैदान में कूदे 14 हजार 328 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद हो गई।
दो मई को मतगणना में तय होगा कौन विजेता बना। कमिश्नर योगेश्वर मिश्र , जिला निर्वाचन अधिकार आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने दर्जन भर से अधिक मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।