फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भदोही में कोहरा बना काल, ससुराल आए युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत; मचा कोहराम

Sat, 02 Dec 2023 04:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

मीरगंज, जौनपुर निवासी छोटे लाल कन्नौजिया (45) का ससुराल मोढ़ के सरायछत्रशाह गांव में है। शुक्रवार की रात वह अपने ससुराल किसी कार्यक्रम में शामिल होने आया था।
विज्ञापन
UP News - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरा का असर बढ़ते ही हादसे भी बढ़ने लगे हैं। चौकी क्षेत्र के वाराणसी-प्रतापगढ़ रेलवे रूट पर सराय छत्रशाह गांव के पास सोमवार को शौच को गए व्यक्ति को ट्रैक पार करते समय ट्रेन ने धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण वह ट्रेन की रफ्तार को भांप नहीं पाया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मीरगंज, जौनपुर निवासी छोटे लाल कन्नौजिया (45) का ससुराल मोढ़ के सरायछत्रशाह गांव में है। शुक्रवार की रात वह अपने ससुराल किसी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। सुबह वह ट्रैक की तरफ शौच के लिए गया। जहां हरिपट्टी रेलवे फाटक के पश्चिम दिशा की तरफ सराय छत्रशाह गांव के पास प्रयागराज की तरफ जा रही डेमो ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसके सर में गंभीर चोटे आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक कोहरे के कारण सामने से आ रही ट्रेन की रफ्तार को भांप नहीं पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें