फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

up chunav 2022: विधायक विजय मिश्र की पत्नी व बेटी के पास है करोड़ों की संपत्ति,  दोनों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में किया नामांकन 

Thu, 17 Feb 2022 10:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

एक सेट में निर्दल उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने वाली रीमा पांडेय पेशे से वकील हैं। इनके पास एक करोड़ 15 लाख रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति और एक करोड़ 90 लाख रुपये से ज्यादा अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
भदोही में कलेक्ट्रेट में नामांकन कर बाहर निकलतीं एमएलसी रामलली मिश्रा व रीमा पांडेय । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही की तीनों विधानसभा सीटों से बृहस्पतिवार को 32 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उसमें ज्ञानपुर सीट से विधायक विजय मिश्र की पत्नी रामलली और उनकी पुत्री रीमा पांडेय ने भी नामांकन किया। दोनों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं और करोड़पति भी हैं। यह जानकारी उम्मीदवारों ने खुद नामांकन के दौरान दिए गए शपथपत्र में दी है। 
विज्ञापन


एक सेट में निर्दल उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने वाली रीमा पांडेय पेशे से वकील हैं। इनके पास एक करोड़ 15 लाख रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति और एक करोड़ 90 लाख रुपये से ज्यादा अचल संपत्ति है। अलग-अलग दो मामलों में इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है।

38 वर्षीय रीमा के पास 498 ग्राम सोने के आभूषण हैं और कई जगह प्लाट और घर है। इसी तरह रामलली पर भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही 35 तोला सोना, डायमंड हार सहित एक करोड़ 20 लाख 10 हजार 102 रुपये चल संपत्ति और छह करोड़ 11 लाख 64 हजार 130 रुपये अचल संपत्ति है। इन पर एक बैंक में 2.5 करोड़ की देनदारी भी है। 
विज्ञापन

 

विपुल दूबे पर पांच एफआईआर दर्ज

भदोही में कलेक्ट्रेट पर नामांकन कर बाहर निकलते भाजपा-निषाद गठबंधन के प्रत्याशी विपुल दूबे। - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी से नामांकन करने वाले विपुल दूबे पर भी पांच एफआईआर दर्ज हैं। एसबीबीएल रिपिटर रखने वाले विपुल के पास कुल 37 लाख की चल और 61 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति है। सभी प्रत्याशियों की अचल संपत्ति अनुमानित है। 

औराई से नामांकन करने वाले वंशीधर भी करोड़पति 

औराई सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी वंशीधर सरोज काशी विद्यापीठ वाराणसी से अर्थशास्त्र से परास्नातक हैं। उनके पास चल संपत्ति के रूप में 43 लाख रुपये और पत्नी के पास 53 लाख रुपये हैं। अचल संपत्ति 14 करोड़ 52 लाख और पत्नी के पास तीन करोड़ 80 लाख रुपये हैं।
विज्ञापन

परास्नातक संग एलएलबी की डिग्री भी

आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी कविता राय के पास एक लाख 53 हजार की चल संपत्ति और 30 लाख की अचल संपत्ति है। इनके हाथ में मात्र 25 हजार ही हैं। ये शिक्षा में अग्रणी हैं। परास्नातक संग एलएलबी की डिग्री भी है। अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के प्रत्याशी रंगलाल स्कूल में रसोइयां हैं। इनकी चल संपत्ति 21 हजार रुपये और अचल संपत्ति तीन लाख रुपये की है।

स्वर्ण भारत पार्टी के रोहित कुमार के पास 10 लाख की चल और 12 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। भदोही सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कला धर के पास एक लाख 32 हजार से ज्यादा चल संपत्ति और करीब 27 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें