फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: सरकारी कर्मचारियों को खूब भाए सपा के प्रत्याशी, पोस्टल बैलेट के मिले बंपर वोट

Sun, 13 Mar 2022 08:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

ज्ञानपुर विधानसभा सीट से सपा के राम किशोर बिंद को 665 वोट मिले और भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के प्रत्याशी विपुल दूबे को 195 वोट।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में भदोही की तीन में से दो सीटों पर सपा भले ही हार गई हो, लेकिन सरकारी कर्मचारियों को सपा के ही उम्मीदवार सबसे ज्यादा पसंद आए। कार्मिकों के लिए की गई पोस्टल बैलेट की व्यवस्था वाले मतदान में सपा के उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।

विज्ञापन


ज्ञानपुर से सपा के बाद पोस्टल बैलेट का सर्वाधिक वोट पाने वाले उम्मीदवारों में बाहुबली विधायक विजय मिश्रा हैं। विजय मिश्रा को 200 से ज्यादा कर्मचारी पसंद करते हैं। ज्ञानपुर और औराई विधानसभा क्षेत्र से तीन कर्मियों ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं किया और नोटा के विकल्प पर वोट दिया है।

जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के प्रशिक्षण के समय ही कार्मिकों का मतदान पोस्टल बैलेट से करा दिया गया था। मतगणना के बाद जारी आंकड़ों पर गौर करें तो भदोही विधानसभा क्षेत्र से कुल 1196 वोट पोस्टल बैलेट के मिले। इसमें से सपा के प्रत्याशी जाहिद बेग को 742 वोट मिला, जबकि भाजपा के रवींद्रनाथ त्रिपाठी को महज 297 वोट मिला।

विज्ञापन

बसपा के हरिशंकर सिंह उर्फ दादा चौहान को भी पसंद करने वाले 128 कर्मचारी हैं। यहां से कांग्रेस और एआईएमआईएम के प्रत्याशी को सात-सात वोट मिला है। जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी ने पांच वोट हासिल किया। बाकी सभी उम्मीदवारों को एक या दो वोट ही मिला।

इसी तरह ज्ञानपुर विधानसभा सीट से सपा के राम किशोर बिंद को 665 वोट मिले और भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के प्रत्याशी विपुल दूबे को 195 वोट। बाहुबली विधायक एवं प्रमासपा के प्रत्याशी विजय मिश्रा को 203 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से वोट दिया है।
विज्ञापन

बसपा को यहां 71 और कांग्रेस को सात वोट मिला। भारतीय मानव समाज पार्टी के उम्मीदवार को भी 13 वोट मिले हैं। बाकी दो-चार वोट पाने वाले रहे। यहां से कुल 1167 वोट पड़े थे। औराई विधानसभा क्षेत्र से सात उम्मीदवारों को कुल 931 कर्मियों ने वोट दिया था। इसमें सपा के अंजनी सरोज को 617, भाजपा के दीनानाथ भाष्कर को 253 व बसपा के कमलाशंकर भारती को 52 वोट हासिल हुआ था। यहां नोटा को दो वोट मिला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें