सोशल मीडिया पर ईवीएम बदले जाने से जुड़ा ऑडियो वायरल होेने से खलबली मची है। वायरल ऑडियो में बातचीत करने वाले कर्मचारी का चंदौली से कनेक्शन सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने भी इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है।
जिलाधिकारी संजीव सिंह की ओर से शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह स्पष्ट किया गया है कि जनपद के निर्वाचन कार्मिकों को किसी भी अन्य जनपद में चुनाव कराने के लिए नहीं भेजा गया था और न ही किसी अन्य जनपद से ऐसी मांग की गई थी। वायरल आडियो का चंदौली के जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है।