फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम की अवैध खेती पकड़ी: भदोही में लहसुन के पौधों के बीच थी अफीम की क्यारियां, दो पर केस

Sat, 12 Mar 2022 05:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

मुखबिर से मिली सूचना के बाद सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स की गाजीपुर और लखनऊ की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। करीब एक बीघे क्षेत्रफल में लहसुन आदि की खेती के बीच अवैध तरीके से अफीम के कई पौधे लगे मिले।
विज्ञापन
भदोही में अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के उधवा माफी गांव में अवैध तरीके से अफीम की खेती पकड़ी गई है। गांव के दो लोगों ने अपने खेतों में लहसुन के पौधों के बीच अफीम की क्यारियां लगा रखी थी। मुखबिर से मिली सूचना के बाद शुक्रवार को ही सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स की गाजीपुर और लखनऊ की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा।

विज्ञापन


टीम जब अछैवर मौर्या और राजेंद्र मौर्या के खेत में पहुंची तो वहां करीब एक बीघे क्षेत्रफल में लहसुन आदि की खेती के बीच अवैध तरीके से अफीम के कई पौधे लगे मिले। टीम ने तत्काल सभी पौधों का सेंपल लेकर उसे नष्ट करा दिया। क्षेत्रीय लेखपाल के माध्यम से खेत की पहचान करायी गई।

उसी आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शनिवार को केंद्रीय ब्यूरो नारकोटिक्स सेल गाजीपुर के इंस्पेक्टर केके श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मामले को न्यायालय में प्रस्तुत करने पहुंचे। उन्होने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने जांच की तो पता चला कि उधवा माफी में दो लोगों के यहां अवैध तरीके से अफीम की खेती की गई है। उसे नष्ट करा दिया गया है। आरोपी फरार हो गए हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें