फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चार महीने से नहीं मिल रहे अनारक्षित रेल टिकट, बंद पड़ा है काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज रेलवे हॉल्ट का टिकट काउंटर बीते चार महीने से बंद पड़ा है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

टिकट काउंटर न खुलने के कारण कई यात्री बिना टिकट के यात्रा करने को मजबूर होते हैं, जबकि यहां से हर दिन 1500 से 2000 लोग यात्रा करते हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के जंगीगंज हाल्ट किसी समय स्टेशन हुआ करता था। तीन साल पहले जंगीगंज स्टेशन को हाल्ट में बदल दिया गया था, जिसके कारण यहां सिर्फ पैसेंजर गाड़ियों का ठहराव होता है। वहीं एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया है। हाल्ट बनाए जाने के बाद से ही स्टेशन अपेक्षित रहने लगा।
यहां यात्रियों के लिए सुविधाएं नदारद है तो वहीं जो व्यवस्थाएं है, वह भी आधी-अधूरी हैं। स्टेशन का टिकट काउंटर बीते चार महीने से बंद पड़ा हुआ है। यात्री चार माह से अनारक्षित टिकट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व के दिनों में अनारक्षित टिकट बिक्री की जिम्मेदारी एक एजेंट के माध्यम से हो रही थी। जबसे स्टेशन हाल्ट का रूप लिया है। उसके बाद से ही व्यवस्थाएं बदलती गई।
विज्ञापन

अब यहां पहुंचने वाले यात्री टिकट न मिलने के कारण बिना टिकट के ही यात्रा करने को मजबूर होते हैं। जिससे उन्हें अक्सर टीटी के पकड़ने का भय बना रहता है।
इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि हाल्ट पर अगर टिकट काउंटर नहीं खुल रहा है तो यह लापरवाही है, जल्द ही इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें