कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर में बीती रात अज्ञात चोर एक मकान में घुस कर लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी विजय यादव की सूचना पर डायल 112 और रजपूरा पुलिस चौकी की पुलिस ने मौका मुआयना किया। मामले में अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
गांव के नन्हकू यादव के तीन बेटे हैं। दो बेटे पुलिस और सेना में हैं जो ड्यूटी पर हैं। तीसरे बेटे विजय उनके बगल मकान बना कर रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को दिन भर अपने बेटे वाले मकान में रहे और उनके घर का दरवाजा सब ऐसे ही छोड़ आए थे। दिन भर बेटे के साथ रहकर जैसे ही शाम को 7.15 बजे अपने मकान में पहुंचे और उनकी पत्नी ने जैसे ही बत्ती जलाई उन्होंने देखा कि जो दरवाजा बाहर वे बाहर से बंद कर गए थे वह खुला हुआ था। और अंदर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। बक्सा खुला और उसमें से लाखो रुपये के आभूषण गायब थे।
इस पर उन्होंने गांव के और लोगों को बुला लिया। बताया कि बक्से में तीन बहुओं के रखे लगभग 15 लाख रुपये के आभुषण गायब थे। उनके बेटे विजय ने कोतवाली में दिए तहरीर में बताया कि एक गले का हार, एक सोने की चेन, एक पैजनी, मंगल सूत्र, एक झुमका, एक पायल, दो मीना, मांग टीका, एक रक्षा, एक करधना, कंगन मान टीका आदि चोरी गया है। इस बावत कोतवाल अंजनी कुमार राय ने कहा कि शाम 6 बजे ही चोरी की बात आ रही है। तथा जो लोग बाहर रहते हैं उन्हीं का चोरी हुआ है। इस पर अभी जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र पटाक्षेप हो जाएगा।