फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा,चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के मठहा-गड़ेरिया की बारी गांव के पास रविवार की रात एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक दीपक पाल (20) निवासी गुलौरी-गोपीगंज की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और जीविकोपार्जन के लिए ट्रैक्टर चलाता था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि किसी कार्य के लिए दीपक रात में ट्रैक्टर लेकर धनतुलसी मार्ग से सीतामढ़ी जा रहा था। मठहां-गड़ेरिया की बारी गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे खाई में पलट गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल होकर खाई में फंसे चालक को किसी तरह पुलिस निकालकर सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोइरौना थानाध्यक्ष मो. खुर्शीद ने बताया कि लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यद्यपि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें