फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम काटने वाले गैंग के दो शातिर चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की क्राइम ब्रांच और ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात सिंहपुर नहर पुलिया के पास से एटीएम मशीन काटने वाले गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से अवैध असलहा, कारतूस संग एटीएम काटने वाले उपकरण बरामद हुए। आरोपियों ने पूर्व में की गई कई घटनाओं की बात स्वीकारी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार वर्मा ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर की रात करीब 11.15 बजे गोपीगंज- भदोही मार्ग पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को कुछ बदमाश काट रहे थे। गश्त टीम को देख चोर उपकरण आदि छोड़कर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई। क्राइम ब्रांच और ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर बृहस्पतिवार की रात एक बजे सिंहपुर नहर के पास प्रदीप चौधरी निवासी गोपीपुर, नीतिश यादव निवासी गिरधरपुर को गिरफ्तार किया, हालांकि गैंग का सदस्य संजय चौधरी निवासी भावसिंहपुर भागने में सफल रहा। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक 12 बोर का तमंचा, कारतूस, चार एटीएम कार्ड, एटीएम तोड़ने के उपकरण, एक बाइक बरामद की गई। पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि हम तीन लोगों का एक गैंग है। दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने के साथ ही एटीएम फ्राड व काटने का काम करते हैं। दूसरे का एटीएम बदलकर उनके साथ जालसाजी करते। 17 अक्तूबर की रात एक्सिस बैंक ज्ञानपुर के एटीएम के बारे में बताया कि उस दिन पुलिस टीम के आने से वह घटना को अंजाम नहीं दे सके। बिहार से चोरी की बाइक लाकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। एसपी ने कहा कि वांछित तीसरे सदस्य की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। गिरफ्तारी टीम में स्वाट प्रभारी विनोद दूबे, ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी विनोद यादव शामिल रहे। एसपी ने गिरफ्तारी टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें