फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बहू की विदाई कराने जा रहा परिवार हादसे का शिकार, दो बहनों की मौत, दो घायल भाइयों की हालत चिंताजनक

Sat, 24 Jul 2021 06:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही जिले का निवासी परिवार लखनऊ कार से बहू की विदाई कराने जा रहा था। इसी दौरान प्रतापगढ़ जिले के कुंडा राजमार्ग पर कार एक कंटेनर से टकरा गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में भदोही  के पटेलनगर से लखनऊ जाते समय कुंडा-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर शनिवार सुबह छह बजे हुए सड़क हादसे में दो चचेरी बहने विम्मी (33) और आंशी (18) की मौत हो गई। दुर्घटना में उसी परिवार के दो चचेरे भाई तोषू (35) एवं राहुल (20) गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल हुए दोनों चचेरे भाइयों को एक निजी हॉस्पिटल प्रयागराज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भदोही जिले के ज्ञानपुर क्षेत्र के पटेलनगर मोहल्ला निवासी अधिवक्ता प्रदीप कुमार श्रीवास्तव अपने छोटे भाई मनोज कुमार श्रीवास्तव के साथ उनकी बहू की विदाई कराने लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान दो कारों में सवार होकर पूरा परिवार एक साथ ही लखनऊ जा रहा था।

एक कार को प्रदीप श्रीवास्तव का पुत्र तोषू(35) चला रहा था, जिसमें उनकी बेटी विम्मी(33) और प्रदीप श्रीवास्तव के पुत्र राहुल(20) व मनोज श्रीवास्तव की पुत्री आंशी(18) सवार थी। इस दौरान जैसे ही तोषू की होंडा सिटी कार प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली के बाईपास मार्ग पर पहुंची, उसी समय आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे कंटेनर में जा टकराई।

विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का पूरा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान कार में बैठे चारो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद साथ में चल रही दूसरी कार में बैठे परिजनों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला।

इसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों चचेरी बहनों विम्मी और आंशी को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों चचेरे भाइयों राहुल और तोषू को गंभीर चोट लगने पर प्रयागराज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

सीएमपी डिग्री कॉलेज में कमेस्ट्री की असिस्टेंट प्रोफेसर थी विम्मी

 पटेल नगर के रहने वाली जिन दो चचेरी बहनों की मौत शनिवार को कुंडा में हुए सड़क हादसे में हुई उनमें बड़ी बहन विम्मी सीएमपी डिग्री कॉलेज प्रयागराज में रसायन विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर थी। विम्मी के पिता प्रदीप कुमार श्रीवास्तव पेशे से अधिवक्ता है। विम्मी शनिवार को परिवार के साथ अपनी भाभी की विदाई कराने के लिए होंडा सिटी कार से लखनऊ जा रही थी।   
विज्ञापन

पैतृक आवास पर छाया मातम

सड़क हादसे में एक ही परिवार की दो चचेरी बहनों की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन पूरी तरह से बेसुध हो चुके है। वहीं पैतृक आवास पटेलनगर में मातम छाने से घर पर पहुंचे पड़ोसियों के भी आंसू नहीं रुक रहे थे। इस दौरान लोगों में इस बात का दुख रहा कि जिस बहू की विदाई कराने की खुशी में पूरा परिवार भोर से ही लखनऊ पहुंचने की तैयारी कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें