पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल में गरीबों के लिए 26 योजनाएं चलाई गई थीं। समाज के कमजोर वर्गों को इसका लाभ मिलता रहा। लेकिन, आज गरीब बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। ये बातें बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने शुक्रवार को मिर्जापुर के बरौंधा कचार स्थित मैरिज हाल में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहीं।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भगवानदास रत्ना ने कहा बसपा सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की तर्ज पर कार्य करती है। मझवां विधानसभा प्रभारी पुष्पलता बिंद ने कार्यकर्ताओं को निष्ठा व लगन से पार्टी के लिए काम करने को कहा। सम्मेलन में मुख्य सेक्टर प्रभारी गुड्डूराम, राजकुमार भारती, प्रेमशंकर मौर्य, पन्नालाल, अलगूराम भारती आदि उपस्थित रहे।