भदोही में एटीएम काटने वाले गैंग के गिरफ्तार बदमाश और जानकारी देते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
भदोही में क्राइम ब्रांच और ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने सिंहपुर नहर पुलिया के पास से एटीएम काटने वाले गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से अवैध असलहा, कारतूस संग एटीएम काटने के उपकरण बरामद हुए। आरोपियों ने पूर्व की घटनाओं की बात स्वीकारी।
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में मीडिया को बताया कि 17 अक्तूबर रात 11.15 बजे गोपीगंज-भदोही मार्ग पर कुछ बदमाश एक्सिस बैंक के एटीएम को काट रहे थे। गश्ती टीम को देखकर सभी उपकरण आदि छोड़कर भाग गए।
क्राइम ब्रांच और ज्ञानपुर पुलिस ने इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर बृहस्पतिवार की रात एक बजे सिंहपुर नहर के पास से प्रदीप चौधरी निवासी गोपीपुर, नीतिश यादव निवासी गिरधरपुर को गिरफ्तार किया, हालांकि उनका साथी संजय चौधरी निवासी भावसिंहपुर भागने में सफल रहा।