पुलिस ने गांजा तस्कर अंकित पवार निवासी मुजीदाबाद नंगल, थाना डोगर जिला बागपत और शिवनाथ निषाद पुत्र नाहर निषाद निवासी पूरेजंतर मुसाफिरखाना जिला अमेठी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में शिवनाथ ने बताया कि उसकी एक गैंग है। जिसका लीडर पलटन कुमार निवासी गाजियाबाद करता है। खरीदारी के समय वह विशाखापटनम में मौजूद रहे और उसके बाद गाजियाबाद चले गए। हम लोग माल लेकर गाजियाबाद पहुंचते और उसके बाद बताए स्थान पर पहुंचाते।
नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में गांजे को ऊंचे दाम पर बेचते। डीसीएम और टाटा आईसर की कीमत 15 लाख है। एसपी ने बताया कि कुल 45 लाख की बरामदगी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गैंगलीडर पलटन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। गिरफ्तारी करने वाले टीम में स्वाट प्रभारी विनोद कुमार दूबे, सर्वेश राय, तुफैल अहमद, नागेंद्र यादव, दीपक यादव, नीरज यादव, सुनील कन्नौजिया, अखिलेश यादव आदि रहे।