गेहूं के बोझ में अचानक लगी आग से फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन पहुंचने में देरी के कारण पूरी फसल जल गई थी। ग्रामीणों ने आक्रोश प्रकट किया।
दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हरदुआ (जोगापुर) गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। जिससे काट कर रखी गई दो बीघा गेहूं का बोझ जलकर राख हो गई। गांव निवासी अमरपाल सिंह ने दो बीघे में गेहूं की खेती की थी। कटाई-मड़ाई के बाद गेहूं को काटकर बोझ बांधा गया था। बुधवार की दोपहर उनकी फसल में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई।
विज्ञापन
जिससे गेहूं का बोझ धूंं-धूंकर जलने लगा। लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। अग्निशमन की टीम जब तक पहुंचती, तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी। सूचना के बाद थानाध्यक्ष कमल टावरी व हल्का लेखपाल शेष मणि प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।