स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को औराई चौराहे से नकली सीमेंट के साथ सूरज निवासी सिधवन, नीलकमल यादव पिपरिस को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दिया है। लगभग तीन माह पूर्व भी उक्त ब्रांड के नकली सीमेंट के साथ कुछ आरोपी पकड़े गए थे।
ग्राहकों ने सवाल उठाया है कि चार से पांच सौ रुपये प्रति बोरी बिकने वाले ब्रांडेड सीमेंट में मिलावट कर इसी तरह का खेल गिरोह ने जारी रखा तो आने वाले दिनों में लोग दूरी बनाएंगे ही निर्माण के बाद होने वाले हादसों को देखकर विश्वास भी उठ जाएगा। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि एक ब्रांडेड कंपनी की 70 बोरी नकली सीमेंट माल वाहन पर लादकर जा रहे दोनों आरोपितों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद गिरोह का खुलासा किया जाएगा।