सोशल मीडिया पर भड़काऊ बातें पोस्ट करने से युवक बाज नहीं आ रहे हैं। कानपुर में बवाल के बाद से जिला प्रशासन प्रतिदिन अलग अलग माध्यमों से लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके बाद भी नवयुवकों को समझ नहीं आ रहा है। इस क्रम में शनिवार को भड़काउ पोस्ट करने के दो अलग अलग मामलों में रविवार को भदोही और सुरियावां पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
पुलिस विभाग के आईटी सेल के मुताबित शनिवार को देर रात सुरियावां थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद चौधरी अजहर ने फेसबुक पर धार्मिक उन्माद भड़काने वाला पोस्ट डाला। किसी ने एसपी भदोही के ट्विटर हैंडल पर उक्त पोस्ट को नत्थी करते हुए शिकानूपुर की। जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुए सुरियावां पुलिस ने पोस्ट करने वाले को गिरफ्तार कर सुससंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि भड़काऊ पोस्ट के एक और मामले में भदोही कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि ग्राम रयां के निवासी दुर्गेश सिंह ने भी फेसबुक पर समुदाय विशेष के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की थी। उक्त मामले में भी संबंधित धाराओं में केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिले के दोनों आला अफसरों ने लोगों से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की अपील की है। चेतावनी भी दी है कि ऐसा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।