लालानगर। गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को सोनैचा गांव निवासी अधिवक्ता योगेेश पांडेय की तहरीर पर बलीपुर-बड़ागांव निवासी कौशल दुबे, टिकेश्वरनाथ दुबे को गिरफ्तार कर लिया। योगेश पांडेय ने आरोप लगाया था कि सोमवार को देर शाम घर जाते समय चुनावी रंजिश के कारण मनबढ़ों ने बलीपुर-बड़ागांव के पास रोककर मारपीट की और फायरिंग किया।
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सदर एके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाला था। घायलावस्था में उन्हें पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराकर बलीपुर-बड़ागांव निवासी आठ लोगों को नामजद कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि कौशल दुबे, टिकेश्वरनाथ दुबे को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।