फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बैंक मित्र से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक लाख 20 हजार बरामद; बढ़ाई गई धारा

Mon, 08 Apr 2024 08:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

Bhadohi News: चौरी के निदूरपट्टी कब्रिस्तान के पास सुनसान स्थान पर 15 मार्च को बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का रुपयों से भरा बैग, मशीन लेकर फरार हो गए थे। पुलिस टीमों ने 27 मार्च की रात मुठभेड़ के दौरान घटना में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले की स्वाट और चौरी थाने की पुलिस को सोमवार को सफलता हाथ लगी। करीब 25 दिन पूर्व ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट के आरोपी 10-10 हजार के इनामी दो बदमाशों को मई हरदोपट्टी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


दोनों के पास से लूट के एक लाख 20 हजार रुपये, दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। एक अन्य आरोपी को पुलिस ने एक सप्ताह पहले मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

चौरी के निदूरपट्टी कब्रिस्तान के पास सुनसान स्थान पर 15 मार्च को बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का रुपयों से भरा बैग, मशीन लेकर फरार हो गए थे। संचालक के अनुसार, बैग में तीन लाख रुपये थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। एसपी ने आरोपियों पर इनाम भी घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस टीमों ने 27 मार्च की रात मुठभेड़ के दौरान घटना में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद किया था। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने दो सहयोगियों के नाम बताए थे। उन पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया।

सूचना पर सोमवार को स्वाट और पुलिस टीम ने मई हरदोपट्टी चौराहे से सौरभ गौड़ उर्फ अवनीश निवासी रघुनाथपुर बड़ागांव वाराणसी और गोलू उर्फ शिवम गिरी निवासी मलेथु सुरेरी जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से लूट के एक लाख 20 हजार रूपये के साथ ही तमंचा बरामद किया। एसपी ने बताया कि आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें