फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिले में पहली बार होगी हल्दी की खेती, समृद्ध होंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में पहली बार एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत हल्दी की खेती की जाएगी। शासन स्तर से उद्यान विभाग को तीन हेक्टेयर में हल्दी की खेती करने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए किसानों की चयन प्रकिया शुरू हो गई है। लागत का 40 फीसदी किसानों को अनुदान के रूप में मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में किसानों का एक तबका परंपरागत धान व गेहूं की खेती से दूरी बना चुका है। किसान तकनीकी खेती कर आर्थिक रूप से मजबूत बन रहे हैं। जिले में पहली बार हल्दी की खेती की जाएगी। इस पर लागत का 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। उद्यान विभान की तरफ से संचालित योजनाओं को लेकर किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। शासन स्तर से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। इसका हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत 2025-26 में तीन हेक्टेयर क्षेत्रफल में हल्दी की खेती की जाएगी। हल्दी की खेती में कुल लागत 60 हजार रुपये में प्रति हेक्टेयर आती है। इसका 40 फीसदी यानी 24 हजार रुपये अनुदान के रूप में किसानों को दिया जाएगा। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किसानों का चयन किया जाएगा। लाभ पाने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर उसकी एक प्रति उद्यान विभाग के दफ्तर में जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें