क्षेत्र के कोपागंज नगर पंचायत के फोरलेन पर स्थित गैस एजेंसी के पास शनिवार की रात बारह बजे बेकाबू ट्रेलर ने पहले दो कार और फिर एक बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में छह लोग घायल हो गए। इसमें से चार की हालत गंभीर है। वहीं दो युवकों ने ट्रेलर को रोकने की कोशिश की तो पहले चालाक ने गाड़ी रोकी फिर उसे धक्का मारते भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात बजे फोरलेन स्थित गैस एजेंसी के पास एक चार पहिया वाहन खराब हो गया था।
वाहन मालिक की मदद के लिए एक चार पहिया वाहन और बाइक सवार चार रुके। अपनी गाड़ी किनारे खड़ी कर खराब वाहन को ठीक करने में जुट गए। इसी बीच शहरोज की तरफ से तेज गति से आ रहे टेलर ने किनारे खड़े वाहनों में टक्कर मार दी।
लोगों ने ट्रेलर को रोकने की कोशिश की तो ट्रेलर चालक ने लोगों को टक्कर मारते हुए वाहन लेकर भाग गया। कोपागंज थाना प्रभारी विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि हादसे में दानिश (26), अब्दुल वाहिद (24), पप्पू वाजिदपुरा और अन्य 3 लोगों के पैर की हड्डी टूट गई। नूरालम के सिर और गर्दन में चोट आई है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे डाॅक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इसके अलावा मोहम्मद सालेह, मोहम्मद शेख को भी चोट लगी है।