फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: व्यापारियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प, जुलूस निकाला, विदेशी सामान के बहिष्कार का आह्वान किया

Sun, 01 Jun 2025 10:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

चीन, तुर्की और अजरबैजान के सामान के बहिष्कार की अपील के साथ व्यापारियों ने जुलूस निकाला और विदेशी सामान और कंपनियों से दूरी बनाने की बात कही।
विज्ञापन
जुलूस निकालते व्यापारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वदेशी जागरण मंच की महिला प्रमुख रूपाली जायसवाल के नेतृत्व में रविवार को नगर में चीन, तुर्की और अजरबैजान के सामानो के खिलाफ जुलूस निकाला। इस दौरान विदेशी सामानों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने इससे दूरी बनाने का संकल्प लिया। कहा कि विदेशी कंपनियो ने भारतीय बाजार पर 32 प्रतिशत तक कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन


स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक मनोज कुमार सिंह ने कहा भारत के हुनर को बढ़ाकर देश की अर्थव्यवस्था को बचाया जा सकता है। स्वदेशी का नवीनीकरण करना इसे जन जन तक पहुंचाना है। महिला प्रमुख ने कहा भारत में खुदरा व्यापार को ख़त्म करने की साजिश हो रही है।

विदेशी कंपनियो का सामान न मांगकर स्थानीय व्यापारियों से सामान खरीदें। स्वालंबी भारत अभियान के समन्यवक मनोज श्रीवास्तव ने कहा की चीन, अजरबैजान और तुर्की की कंपनियो पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर रामजी बरनवाल, राजतिलक, मनोज अग्रवाल, संदीप गुप्ता, प्रदीप उमर वैश्य, बृजेश मिश्रा, राम कुमार मिश्रा, वीरेंद्र प्रताप, प्रदीप सिंह, मानसिंह, सुरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें