फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: व्यापारियों को मिले स्वास्थ्य बीमा, न पड़े अनावश्यक छापे

विज्ञापन
गोपीगंज में खड़े प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के साथ उद्योग व्यापार मंडल के पदा​धिकारी। स्रोत - फोटो : योगेश कुशवाहा
विज्ञापन
गोपीगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल सोमवार को जनपद पहुंचे। नगर के वृंदावन वाटिका में उन्होंने व्यापारियों के साथ जीएसटी की जटिलताओं से लेकर एवं अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम दास गुप्ता व नगर श्रीकांत जायसवाल ने व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को सरकारी कर्मचारियों की भांति स्वास्थ्य बीमा दिलवाने, व्यापारियों के एक करोड़ के नुकसान पर बीमा दिलवाने, विभागों के अनावश्यक सर्वे व छापों पर रोक लगाने, लेट रिटर्न पर व्यापारियों से लिए जा रहे 18 फीसदी ब्याज को छह फीसदी किए जाने, पंजीकृत व्यापारियों को 10 लाख की जगह 25 लाख दुर्घटना बीमा सहित कई मांग की। इस दौरान संजीत गुप्ता, अवधेश उमर, शेषधर गुप्ता, राजेश जायसवाल, अनुज बरनवाल, जगत मोदनवाल, दिनेश उमर, दामोदर अग्रहरि, गोपाल अग्रवाल, रितेश आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें