सरिया लादकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में पलट गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई और पहुंची पीआरवी ने चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को अस्पताल ले जाया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दुर्गागंज थाना क्षेत्र के सदलूबीर के पास रविवार को दोपहर में सरिया लादकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इससे ट्रैक्टर चला रहा अनुज जायसवाल (35) घायल हो गया। खबर मिलने पर पहुंची पीआरवी और ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य हुई। गंगारामपुर गांव निवासी अनुज जायसवाल की सरिया की दुकान है। वह रविवार को दोपहर में ट्रैक्टर पर सरिया लादकर किसी के यहां पहुंचाने जा रहे थे। सदलूबीर के पास पहुंचने पर अचानक तेज आंधी और धूल का गुबार उठने से वह आगे नहीं देख सका।
इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जाकर पलट गई। इससे अनुज घायल हो गया। सूचना मिलने पर पीआरवी के जवान मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस का इंतजार किए बिना घायल को अस्पताल पहुंचाया। समय से उपचार मिलने पर उसकी हालत सामान्य हो गई। परिजनों ने पीआरवी में तैनात आरक्षी पंकज कुमार और होमगार्ड इंद्रजीत यादव की सराहना किया।