फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रैक्टर खाई में पलटा, मची अफरा-तफरी, पीआरवी की मदद से चालक की जान बची

Sun, 11 May 2025 07:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

सरिया लादकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में पलट गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई और  पहुंची पीआरवी ने चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को अस्पताल ले जाया गया। 
 
विज्ञापन
खाई में पलटा ट्रैक्टर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गागंज थाना क्षेत्र के सदलूबीर के पास रविवार को दोपहर में सरिया लादकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इससे ट्रैक्टर चला रहा अनुज जायसवाल (35) घायल हो गया। खबर मिलने पर पहुंची पीआरवी और ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य हुई। गंगारामपुर गांव निवासी अनुज जायसवाल की सरिया की दुकान है। वह रविवार को दोपहर में ट्रैक्टर पर सरिया लादकर किसी के यहां पहुंचाने जा रहे थे। सदलूबीर के पास पहुंचने पर अचानक तेज आंधी और धूल का गुबार उठने से वह आगे नहीं देख सका।

इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जाकर पलट गई। इससे अनुज घायल हो गया। सूचना मिलने पर पीआरवी के जवान मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस का इंतजार किए बिना घायल को अस्पताल पहुंचाया। समय से उपचार मिलने पर उसकी हालत सामान्य हो गई। परिजनों ने पीआरवी में तैनात आरक्षी पंकज कुमार और होमगार्ड इंद्रजीत यादव की सराहना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें