फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चहारदीवारी पर अंकित होगा टोल फ्री नंबर, स्कूलों की समस्या की कर सकेंगे शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों की चहारदीवारी पर अब टोल फ्री नंबर लिखवाया जाएगा। महानिदेशक का पत्र आने पर शिक्षा विभाग इसको अमली जामा पहनाने में जुट गया है। अक्तूबर तक सभी विद्यालयों में यह नंबर अंकित कराने का समय प्रधानाध्यापकों को दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें एक लाख 40 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। कई स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति, देर से पहुंचने, स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही और रखरखाव संबंधी शिकायतें आए दिन विभाग को मिलती हैं।
अब पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शासन की तरफ से परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने के लिए पहल की गई है।
विज्ञापन

इन शिकायतों संज्ञान लेते हुए विभाग ने टोल फ्री नंबर 18008893277 जारी किया है। यह टोल फ्री नंबर सभी परिषदीय विद्यालयों की चहारदीवारी पर अंकित कराए जाएंगे। इस टोल फ्री नंबर पर छात्र-छात्राएं, अभिभावक और आमजन विद्यालय से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
इसके अलावा विद्यालयों की दीवारों पर यातायात के सामान्य नियम भी लिखवाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों में यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
प्रभारी बीएसए विकास चौधरी ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपस्थिति, समय से न पहुंचना, स्वच्छता, रख-रखाव जैसी शिकायतें लगातार मिलती रही हैं। कई मामलों में कार्रवाई भी की गई है।
अब इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से शिकायतें सीधे उच्च स्तर तक पहुंचेंगी, जिससे विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। इसके साथ ही, विद्यालयों की दीवारों पर यातायात के सामान्य नियम भी लिखवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इससे छात्रों में जागरूकता बढ़ेगी और शिक्षकों की कार्यशैली की निगरानी भी संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें