फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पांच केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में रविवार को होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है। पांच केंद्र पर लगभग 2100 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शनिवार को केंद्रों पर रोल नंबर आदि डेस्क पर चस्पा किया गया। बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा की तैयारी वैसे सप्ताह भर पूर्व से चल रही है। शनिवार को उसे अंतिम रूप दिया गया। परीक्षा के लिए विभूति नारायण इंटर कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ब्लॉक ए और बी जबकि औराई में केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है। केंद्रों पर पहली पाली में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे जबकि दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से पांच बजे तक परीक्षा होगी। दोनों पालियों में 2118 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने बताया कि सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक संग केंद्र प्रतिनिधि लगे हैं। तीनों एसडीएम को जोनल और पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। बीएसए समेत तीन सचल दस्ते भी दोनों पाली में केंद्रों पर चक्रमण करेंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। केंद्रों के आसपास किसी को आने नहीं दिया जाएगा। अपेक्षा की है कि केंद्रों पर अभ्यर्थी एक घंटे पहले पहुंचेंगे। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी को केंद्र परिसर में भेजा जा सके। वहीं दूसरी ओर परीक्षा के मद्देनजर विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज और केएनपीजी कॉलेज में डेस्क स्लिप चिपकाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें