फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के नाम पर आभूषण लेकर ठग फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी थाना क्षेत्र के अमवां गांव में शनिवार को आभूषण की सफाई करने के नाम पर ठगों ने महिलाओं को हजारों रुपये की चपत लगाकर भाग निकले। जानकारी मिलने पर पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ कर ठगों की तलाश में लगी रही लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

गांव निवासी उदय सिंह ने बताया कि बाइक से आए दो युवकों ने आभूषण की सफाई करने की बात कहकर महिलाओं को विश्वास में ले लिया। इसके बाद घरों में रखे आभूषण को मंगाया और केमिकल से साफ करने लगे। उसी दौरान गर्म पानी की मांग करने पर जैसे ही महिलाएं घर में गई वैसे युवक आभूषण लेकर भाग निकले। घर से बाहर आकर जब युवक नजर नहीं आए तो महिलाओं ने शोरगुल मचाया। जुटी भीड़ ने काफी दूर तक युवकों का पीछा किया लेकिन हाथ नहीं लग सके। 112 नंबर पुलिस ने पूछताछ कर मौके से लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें