फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कार की चपेट में आए तीन युवक एक की मौत, दो लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। औराई रोड स्थित एक मैरिज लॉन में बृहस्पतिवार की रात में शादी के दौरान तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर तीन युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

तीनों को राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां भदोही नगर के बरबसपुर निवासी नीरज चौहान (16) की मौत हो गई। वहीं, दोनों घायलों विशाल चौहान और किशन चौहान को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
लान में बरबसपुर निवासी शिव शंकर चौहान की बेटी की शादी की रस्म चल रही थी। बारात वाराणसी के पंचकोशी से आई थी। आधी रात के बाद विवाह के दौरान शादी में शामिल तीन युवक विशाल, किशन व नीरज लाॅन से बाहर गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एक कार ने तीनों को कुचल दिया। नीरज की मौत के बाद घर और मोहल्ले में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि बरबसपुर के भरत चौहान की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें