फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जमीन विवाद में मारपीट, तीन महिलाओं पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली के डुहिया गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। डुहिया निवासी बिंदु देवी पत्नी राकेश कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया है कि 18 जून की रात करीब नौ बजे वह मंदिर में पूजा कर रही थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव की रीता देवी, संगीता उर्फ तनुजा और उर्मिला देवी वहां पहुंचीं और विवाद करने लगीं। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे सुनीत कुमार शुक्ला, मनोज शुक्ला, श्याम कुमारी और कैलाश नाथ शुक्ला पर भी हमला कर घायल कर दिए। बताया कि जमीन विवाद को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा है और आरोपित पक्ष द्वारा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी जाती रही है। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि रीता देवी, संगीता उर्फ तनुजा और उर्मिला देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें