दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के गौरा गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को एक्सईएन जल निगम को पत्रक देकर गांव में पानी आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
कहा कि राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण की ओर से निर्माण के दौरान सड़क की खोदाई की गई। इस दौरान गौरा गांव में जाने वाली पाइपलाइन तीन माह पहले ध्वस्त हो गई। गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल्द उसे ठीक कराकर पानी की आपूर्ति कराई जाए। एक सप्ताह में व्यवस्था न सुधरने पर ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संवाद